शाहरूख ने सेना के जवानों को दिया भावुक संदेश

शाहरूख ने सेना के जवानों को

शाहरूख ने सेना के जवानों को दिया भावुक संदेश।बॉलिवुड के हीरो शाहरुख खान ने देश के जवानों के लिए एक कविता लिखी है।जिसकी इन दिनों काफी देश में चर्चा हो रही है। इस कविता के जरिए उन्होंने देश की रक्षा में लगे जवानों के लिए सम्मान और आभार जताया है।शाहरुख ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप के जरिए इस कविता को शेयर किया है।शाहरुख ने ये वीडियो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल ‘Sandesh2Soldiers’ के तहत जारी किया है। वीडियो क्लिप में शाहरुख कहते नजर आते हैं, ‘दुनिया भर में सभी को दीवाली की शुभकामनाएं। खास तौर पर हमारे जवानों को, जो सरहद या देश में और कहीं भी तैनात हैं।

शाहरुख ने जवानों के परिवार वालों के अच्छे स्वास्थ्य की भी कामना की।कविता कि कुछ लाइन “कालीन, जमीन पर उनके जूते पर हमारे पैर। हमारा दिनों स्थिर हैं, उनकी नई चुनौतियों को जानने की। हमारी रातों आनंदित, उनकी तनावपूर्ण। यह जीने के लिए है, क्योंकि इसे देने के लिए उनकी है हमारे जीवन है। नायकों चुप नहीं रहना चाहिए क्योंकि हम नहीं कर सकते उनकी दुर्दशा की कल्पना। हमारे देश और तिरंगा मजबूत और बिंदास बढ़ता है। क्योंकि उनकी लड़ाई है। एक सैनिक की लड़ाई है। ” इससे पहले आमिर खान, अक्षय कुमार और सलमान खान भी ट्विटर पर जवानों के लिए अपने संदेश जारी कर चुके हैं। शाहरुख की ये कविता सुनने के बाद आप वाकई भावुक हो जाएंगे।

No more articles