इस दुनिया में लोगों को ना जाने क्या-क्या शौक है। किसी को खेलना पसंद है, किसी को खाना पसंद है, किसी को फिल्में देखना अच्छा लगता है तो किसी को शॉपिंग करना पसंद है। आजकल लोगों में एक नया शौक आ गया है अपनी वीडियो को यू-टयूब पर डालने का। अक्सर लोग लोकप्रिय होने के लिए अपनी वीडियो को यू-टयूब पर डालते ही रहते हैं लेकिन क्या कोई इंसान लोकप्रियता पाने के लिए मिर्ची के सॉस से भरे टब में नहा सकता है।

इसे भी पढ़िए- महिला के शव को कमर से तोड़ा, बांस पर लटकाकर ले गए अस्पताल

unnamed (1)

चौंक गए ना आप! यू-टयूब पर अक्सर चर्चाओं में रहने वाले चैमरे कैंडर ने इस बार सबको हैरान कर दिया। चैमरे कैंडर ने इस बार यू-टयूब पर एक वीडियो डाला है जिसमें वह मिर्च से भरे टब में नहाते दिखे। उन्होन नहाने वाले टब में मिर्च के सॉस की 1250 बोतलें डालीं। इसके बाद वह ऊपर से भी इसमें लाल मिर्च डालता है। इसमें मजेदार बात यह थी कि सॉस की सभी बोतलें एक्सपायर हो चुकी थीं, यानि सॉस और पैसों की बर्बादी जैसी कोई बात यहां थी ही नहीं।

इसे भी पढ़िए- अमेरिका में गलत स्विमसूट पहनने पर लड़कियां होती थीं गिरफ्तार!

इस हैरान कर देने वाले वीडियो को अब तक 20 लाख बार देखा जा चुका है। आप सोच रहे होंगे कि मिर्च के सॉस से भरे इस टप में एक बार नहाने के बाद इस शख्स को अफसोस हुआ होगा लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नही हुआ। उन्होने एक और डुबकी लगाई और इस बार वह ऊपर से नीचे तक इस सॉस में डूबे दिखे।

No more articles