बॉलीवुड के दबंग सलमान खान अपनी कथित गर्लफ्रैंड लुलिया वंतुर के साथ अक्सर स्पॉट किए जाते हैं। इन दोनों के प्यार के चर्चे आजकल सबकी जुबां पर हैं। लेकिन सलमान ने मीडिया के सामने इस रिश्ते को अभी तक कबूला नहीं है।

भले ही दबंग खान ने इस रिश्ते को न कबूला हो लेकिन लुलिया के साथ उनकी शादी की खबरें भी जोरों शोरों पर हैं। हाल ही में सलमान ने अपनी शादी की तारीख की घोषणा की थी।

उन्होने कहा था, “18 नवंबर… यह 18 नवंबर कुछ 20-25 नवंबर से चल रहा है… लेकिन पता नहीं, कौन-से साल में होगा… लेकिन होगा…”। 

लेकिन अब हाल ही में सलमान खान को अपनी गर्लफ्रैंड लुलिया वंतुर के जन्मदिन की पार्टी में स्पॉट किया गया। सलमान लुलिया के घर पहुंचे और उन्होने लुलिया का 36 वां जन्मदिन बड़े जोरों शोरों से मनाया। पार्टी में सलमान के अलावा पूरा ख़ान परिवार भी मौजूद था, साथ ही सलमान के कई दोस्त भी शामिल हुए।

एक्ट्रेस प्रीती जिंटा, डेज़ी शाह और सूरज पंचोली भी इस ग्रांड पार्टी का हिस्सा बने। अर्पिता खान, उनके पति आयुष शर्मा, सोहेल खान, सीमा खान, अमृता अरोड़ा और सलमान की राखी सिस्टर श्वेता रोहिरा ने भी पार्टी में खूब मस्ती करी।

देखिए लुलिया के जन्मदिन की कुछ तस्वीरें।

No more articles