उत्तरी पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की वजह से बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो गई है। इस बीच आंध्र प्रदेश में पांच और असम में दो और लोगों की मौत हो गई। अरणाचल प्रदेश में बाढ़ की वजह से स्थिति गंभीर बनी हुई है जबकि यहां और बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया गया है।

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने उत्तराखंड और गुजरात में ‘‘बहुत भारी बारिश’’ जबकि असम, मेघालय, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र और केरल में ‘‘भारी बारिश’’ होने की चेतावनी दी है।

assam-flood

दिल्ली में आज 4.6 मिमि बारिश हुई और अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता का स्तर 42 और 83 फीसदी के बीच रहा।

आंध्र प्रदेश के कडापा जिले में भारी बारिश होने की वजह से एक मकान का छत ढह गया जिससे दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई।

assam-floods_650x400_81436990946

पश्चिम बंगाल में अधिकारियों ने बताया कि कुछ जगहों में 200 से 300 मिमी बारिश हुई है। राज्य में बाढ़ की वजह से अब तक चार लोगों की मौत हो गई है और 60,000 लोग प्रभावित हैं।

बाढ़ से प्रभावित अरणाचल प्रदेश के नमसई और पूर्वी सियांग जिले में स्थिति गंभीर बनी हुई है। हालांकि अन्य प्रभावित क्षेत्रों में मौसम में सुधार होने के साथ कई नदियों के जल स्तर में कमी देखी गई।

flood

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल को फोन कर राज्य में बाढ़ की स्थिति की जानकरी ली।

असम सरकार ने बाद में कहा कि बाढ़ की स्थिति की समीक्षा के लिए केंद्र सरकार की ओर से एक टीम राज्य का दौरा करेगी।

No more articles