दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अक्सर अपने रिश्ते को लेकर मीडिया की र्सुखियों में रहते हैं। भले ही अपना रिश्ता इन दोनों ने दुनिया के सामने कुबूल ना किया हो लेकिन इनकी शादी की खबरें भी खूब ज़ोर शोर पर हैं।

सूत्रों की मानें तो दीपिका और रणवीर की शादी पक्की हो गई है। जी हा, दोनों अगले साल तक शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दरअसल खबरों की माने तो दीपिका और रणवीर अपनी शादी की डेट अगले साल फ़ाइनल करने की सोच रहे हैं। जब इस बारे में रणवीर से पूछा गया तो अपनी शादी की यह खबर सुनकर वो आश्चर्य चकित रह गए। उन्होने कहा कि जब ऐसा कुछ होगा तो वो इसकी कन्फ़र्मेशन पब्लिकली करेंगे।

 

वैसे हाल ही में  रणवीर और दीपिका की ब्रेकअप की  खबरों ने भी खूब चर्चा बटोरी। खबर थी कि इनकी फिल्म बाजीराव मस्तानी के बाद से दोनों के बीच मनमुटाव पैदा हो गया था और इसी के चलते दोनों में बातचीत बंद है। रणवीर से ब्रेकअप की खबरों पर दीपिका का कहना था कि “इन्ह अफवाहों को लेकर में  कुछ नहीं कहना चाहती और ना ही आगे कहूंगी, रणवीर मेरी ज़िंदगी में हमेशा से खास रहा है और हमेशा खास ही रहेगा।”

No more articles