कांस 2017 फिल्म फेस्टिवल में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का लुक लोगों को काफी पसंद आया है। 70वें कांस फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन ये अभिनेत्री रेड कार्पेट पर नज़र आईं। यहां दीपिका ने कांस में लोरियल पेरिस को रिप्रेजेंट किया। रेड कार्पेट पर दीपिका के इस लुक की चर्चा हर तरफ हो रही है।

यहां दीपिका रेड कार्पेट पर Marchesa Fashion के पर्पल गाउन में नज़र आईं जिसमें वो बहुत ही शानदार लग रही थीं। दीपिका के कांस लुक को और भी बेहतर बनाने के लिए उन्होने De Grisogono की एक्सेसरिज पहनीं हुईं थीं और साथ ही Jimmy Choo की हाई हील्स ने उनके लुक में चार चाँद लगा दिए थे।

शुक्रवार को फिल्‍म फेस्टिवल का आखिरी दिन था। दूसरे दिन भी दीपिका ने रेड कारपेट पर धमाकेदार एंट्री मारी। अपने इस आखिरी रेड कारपेट लुक के लिए दीपिका पादुकोण ने अल्‍ट्रा ग्‍लैम लुक चुना जिसमें। वह लॉन्‍ग ट्रेन के हाई स्लिट वाले गाउन में नजर आईं। दीपिका इस ब्रैंडोन मैक्‍सवेल के ग्रीन आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।

No more articles