बॉलीवुड की हॉट जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी पक्की हो गई है। हालांकि इस खबर पर खुद रणवीर और दीपिका ने मुहर नहीं लगाई है। हालांकि चर्चा है कि दोनों ने ना सिर्फ शादी की तैयारी शुरू कर दी है, बल्कि अपने घरवालों को भी इसमें शामिल कर लिया है। खबर है कि 2017 में दीपिका-रणवीर की जोड़ी शादी के बंधन में बंध जाएगी।

रणवीर और दीपिका के घरवाले भी ऑस्ट्रिया पहुंच चुके हैं, ताकि दोनों की शादी की तैयारियों पर बातचीत हो सके। बताया जा रहा है कि 2017 में होने वाली शादी के लिए काफी तैयारी दोनों ने खुद ही मिलबैठकर तय कर ली। रणवीर को मीडिया ने मुंबई एयरपोर्ट पर देखा तो उनसे उनकी और दीपिका की शादी की खबरों के बारे में जानना चाहा। तो ऐसे में रणवीर ने बड़ी ही स्मार्टनेस से जवाब दिया ‘अरे क्या बात कर रहे हो यार…सुबह सुबह नींद भी पूरी नहीं नहीं हुई’। बाद में रणवीर ने बताया ‘अब आया हूं तो पता चलेगा’। वेल…ये तो अक्सर ही होता है कि दीपिका का जिक्र आए और रणवीर उन सवालों को टाल दें। इस बार भी उन्होंने ऐसा ही कुछ किया।

फिल्म ‘गोलियों की रासलीला: रामलीला’ से रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बीच शुरू हुआ प्रेम सम्बन्ध अब अपने पूरे शुमार पर पहुंच चुका है। बीते दिनों आइफा अवार्ड्स के समय भी दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह को फ़्लाइंग किस देती कैमरे में कैद हुई थी।

ranveer-deepika 2

रणवीर सिंह इन दिनों आदित्य चोपड़ा की बेफिकरे की शूटिंग कर रहे हैं तो दीपिका पादुकोण हॉलीवुड फिल्म ट्रिपल एक्स में वेन डीजल के अपोजिट आने की तैयारी कर रही हैं।

No more articles