पाकिस्तानी में एक ऐसा शख्स जो सिर्फ करता है महिलाओं पर चाकुओं से हमला जी हां एक पाकिस्तानी नागरिक ने अपनी सौतेली मां के व्यवहार का बदला लेने के लिए इस वर्ष 17 महिलाओं पर छुरों से वार कर डाला। यह जानकारी पुलिस ने रावलपिंडी में दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 22 वर्षीय मुहम्मद अली ने जनवरी के अंत में सड़क पर महिलाओं को लक्ष्य कर उनके ऊपर छुरे से वार करना शुरू किया था।

इसे भी पढ़िए- चूहों को निपटाने के लिए पौने पांच लाख की सुपारी किसने दी! जानिए

हमलावर युवक पकड़े जाने के बाद पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि वह महिलाओं से नफरत करता है। उनसे बदला लेने के लिए ही वह उन पर हमला करता है। उसने 17 महिलाओं पर छुरे से वार की बात स्वीकार की है। इनमें से एक अस्पताल की नर्स थी जिसकी मौत पिछले सप्ताह हुई। पुलिस के मुताबिक आरोपी शख्स ने बताया है कि उसकी मां की मौत उसके बचपन में ही हो गई थी और इसके बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली। उसकी सौतेली मां ने उसके साथ बहुत दुर्व्यवहार किया। जिस कारण वह महिलाओं से नफरत करता है और उन पर चाकू से वार करता है।

No more articles