सुहाग उजाड़ने की धमकी देकर विवाहिता से तीन माह तक किया रेप!

सुहाग उजाड़ने की धमकी देकर विवाहिता से तीन माह तक किया रेप!

सुहाग उजाड़ने की धमकी देकर विवाहिता से तीन माह तक किया रेप! आरोपी अपराध करने में बिल्कुल भी नही कतराते। एक महिला की जींदगी से आरोपी ऐसे खेल जाते है जैसे कि वह इंसान नही खिलौना हो। ऐसा ही एक मामला सामने आया है हिसार से जहां गांव के ही एक निवासी ने एक विवाहिता को धमकाकर लगातार तीन माह तक दुष्कर्म किया।

मामला हरियाणा के हिसार का है जहां नारनौंदके एक गांव में गांव के ही व्यक्ति द्वारा विवाहिता को धमकाकर लगातार तीन माह तक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने महिला को मुंह खोलने पर उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी की बढ़ती हिम्मत को देखकर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

विवाहिता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि आरोपी रविंद्र तीन माह से उसका दुष्कर्म कर रहा है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए कहा है कि 18 सितंबर 2016 को सुबह पांच बजे वह अपने घेर में गोबर डालने गई थी, तभी आरोपी ने तूड़ी की कोठरी में उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद 27 सितंबर को फिर उसी स्थान पर उसके साथ दुष्कर्म किया।

1 2
No more articles