दुष्कर्म पीड़ित ने लगाई फांसी, समझौते का था दबाव, चित्रकूट के सालिगपुर गांव निवासी दुष्कर्म पीड़िता लालती देवी (32)  ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के पति राम शरण की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

लालती देवी घर पर अपने दस साल के पुत्र रोहित के साथ थी। पति दूसरे गांव गया था। इसी दौरान लालती देवी ने कमरे की छत से लटककर फांसी लगा ली। थोड़ी देर बाद पुत्र ने मां को फंदे में लटकते देखा, तो चिल्लाते हुआ बाहर निकला। पुलिस को सूचना दी गई औऱ मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

1 2
No more articles