पति रोज़ करता था वो वाली बात, पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत , चाईबासा में जान से मारने की धमकी व मारपीट करने के मामले में मझगांव थाना में मो. एहसान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

मझगांव थाना में दर्ज प्राथमिकी में पत्नी फरजाना खातून ने कहा कि उनकी शादी 15 वर्ष पूर्व मझगांव निवासी मो. एहसान के साथ हुई थी। इससे तीन बच्चे भी हैं। लेकिन बीते पांच वर्ष से पति का व्यवहार बदल गया है अब वह आए दिन मारपीट करते हैं।

कई बार जान से मारने की धमकी भी दे चुके हैं। इस मामले को लेकर कई बार मझगांव अंजुमन में फैसला भी किया गया। इसके बावजूद आए दिन बेवजह मारपीट करते रहते हैं।

7 जनवरी को भी रात में बिना बात के पति ने उन्हें बेरहमी से पीटा। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। अंत में मझगांव थाना में पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है।

No more articles