10 साल तक पत्नी जब नहीं बन पाई मां तो काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट , गाजियाबाद में शादी के बाद हर पत्नी बच्चे की चाह रखती है, लेकिन जब ऐसा नहीं हो तो क्या कोई महिला किस हद तक जा सकती है, इसका घिनौना रूप यूपी में आया है। शादी के करीब 10 साल बाद भी संतान न होने और बेवफाई से नाराज होकर बृहस्पतिवार सुबह गाजियाबाद की एक महिला ने चाकू से पति का गुप्तांग काट दिया।

पीड़ित के भाई ने बताया कि शादी के 10 साल बाद भी भाई-भाभी को संतान नहीं हुई। डाक्टर से इस बाबत इलाज भी करा रहे थे। भाई-भाभी में इसी पर अक्सर लड़ाई होती थी। भाई टैक्सी चलाते हैं। यही कारण था कि वे देर से घर आते थे। कभी दूर जाना पड़ जाए, तो तीन-चार दिन में लौटते थे। भाभी घर से उनके गायब रहने पर शक करती थी।

बुधवार दोपहर में उनकी पत्नी भाभी के पास गई थी। भाभी ने भाई के बारे में तमाम शिकायतें कीं। उन्होंने भाई को कॉल कर इसकी जानकारी दी। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे भाई नहा कर निकले। तभी भाभी ने तौलिया खींचा और सब्जी काटने वाले चाकू से गुप्तांग पर वार किया। गहरा घाव होने से वह दर्द से चीखने लगे।

वहीं आरोपी महिला ने बताया कि शादी के दो साल बाद तक पति अकेले दिल्ली में रहा। जिद करने पर उसे साथ खोड़ा में किराए के मकान में रहने लगे। दिल्ली में एक महिला से अवैध संबंध होने से पति 10-15 दिन में एकाध बार ही खोड़ा आता था। खर्च के पैसे भी नहीं देता था। संतान को लेकर बात करती तो गाली-गलौज और मारपीट करता।

वहीं, शोर सुन पड़ोसी उसे नोएडा के डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल ले गए। डाक्टरों ने हालत गंभीर बताई और वहीं के जेपी अस्पताल रेफर किया। पुलिस ने इस मामले में चाकू संग आरोपी पत्नी को गिरफ्तार किया है। हापुड़ निवासी महिला की 10 साल पहले बुलंदशहर निवासी टैक्सी चालक शख्स से शादी हुई थी। वे खोड़ा की एक कॉलोनी में किराए के मकान में रहते हैं।

 

बृहस्पतिवार सुबह पति से उसने दूध के लिए पैसे मांगे, तो पीट दिया। तभी उसने सोचा कि पति उसका नहीं होगा, तो किसी और का भी होने देगी। फिर उसने पति का गुप्तांग काट दिया। सीओ अनिल यादव का कहना है कि घायल युवक का नोएडा के जेपी अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से चाकू बरामद हुआ है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

No more articles