14 साल की लड़की के साथ 150 लोगों ने किया रेप, मर्दों से नफरत हो गई है उसे , जिस पड़ोसी अंकल-आंटी पर उसने सबसे अधिक विश्वास किया था, उन्होंने उसे नरक में धकेल दिया। पहले अपहरण किया, फिर बेचा। बार-बार दरिंदों के हाथों बेचा। इस दौरान 14 वर्षीया किशोरी को 150 बार दुष्कर्म की यातना भोगनी पड़ी। पूरा मामला यूपी के गाजियाबाद का है।

इन छह माह में पीड़िता नोएडा, कानपुर और हिसार में देह व्यापार के लिए कई बार बेची गई। इस साल 28 फरवरी को पिता को अचानक फोन आया। फोन पर बेटी थी। कहा कि मुझे बचा लो। पिता ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एक टीम का गठन किया और कॉल डिटेल रिकॉर्ड निकलवाया।

मोबाइल की लोकेशन हरियाणा के हिसार में मिलने पर पुलिस ने छापा मारकर कविता व ममता नामक महिलाओं के पास से किशोरी को मुक्त करा लिया।

छात्रा का अपहरण कर पड़ोसी दंपती ने उसे दरिंदों को सौंप दिया था। छह माह के दौरान पीड़िता को नोएडा, कानपुर और हिसार में देह व्यापार के लिए कई बार बेचा गया। पीड़िता से पूछताछ में पता चला है कि छह माह में लगभग डेढ़ सौ से अधिक लोगों ने उसका यौन शोषण किया।

पुलिस ने इस सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन महिलाएं भी हैं। किशोरी को अगवा करने वाले दंपती सहित तीन आरोपी अभी फरार हैं।

पीड़िता परिवार के साथ गाजियाबाद में रहती है। वह न्यू अशोक नगर के सरकारी स्कूल में छठी की छात्रा है। पढ़ाई में कमजोर होने के कारण घर में डांट पड़ती थी। यह बात पड़ोस में रहने वाले दंपती प्रदीप और ज्योति को मालूम थी। 27 अगस्त 2016 को किशोरी घर से स्कूल के लिए निकली, तो डांट का डर दिखा पड़ोसी दंपती ने अगवा कर लिया।

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हिसार निवासी कविता, ममता, कृष्ण कुमार (38), उसकी पत्नी ज्योति (34), सतवीर सिंह (45) और मुकेश ठाकुर (35) के रूप में हुई है। लेकिन किशोरी को अगवा करने वाला दंपती प्रदीप व ज्योति के अलावा कल्लू अब तक फरार है।

No more articles