पत्नी के साथ सरे आम किया ऐसा काम कि पत्नी चीख भी नहीं पाई , समस्तीपुर थाना क्षेत्र के गायघाट गांव में दहेज लोभियों द्वारा विवाहिता की बुरी तरह पिटाई कर घर से निकाल दिया गया। समस्तीपुर में इलाजरत वीणा देवी के भाई खानपुर थाना के मसीना निवासी दिनेश झा के द्वारा इससे संबंधित प्राथमिकी रोसड़ा में दर्ज कराई गई है। जिसमें पीड़िता के पति चंद्रमणि चौधरी सहित परिवार के चार लोगों को आरोपित किया गया है। आरोपितों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।

पीड़िता के सभी जेवरात आदि छीनकर गांव के ही एक टेंपो से मायके भेजने की जानकारी दी है। भाई ने अभी भी समस्तीपुर में बहन को इलाजरत रहने का दावा करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। इस ओर थानाध्यक्ष मुनिर आलम में ने भी आरोपितों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने की पुष्टि की है।

भाई ने शादी के बाद से ही वीणा को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि आरोपितों द्वारा मायके से तीन लाख रुपये लाने का दबाव दिया जा रहा था। उसके द्वारा इन्कार करने पर बराबर मारपीट की जाती थी। इसी क्रम में एक माह पूर्व चार मार्च को भी सभी आरोपितों द्वारा एक साथ मिलकर जान मारने की नीयत से लाठी-डंडा एवं लोहे के रॉड से बुरी तरह पिटाई कर मरनासन्न कर दिया गया।

No more articles