महिला चारपाई पर सो रही थी, दो दरिंदे आए और उसके कपड़े फाड़ कर करने लगे ज़बरदस्ती , बदायूं थाना क्षेत्र में घर के अंदर अकेले सो रही महिला को गांव के ही युवक ने दबोच लिया। उसने महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसी बीच बाहर से आए महिला के पति ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। उसने मारपीट कर आरोपी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। किसी तरह से वह छूटकर भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा है।

महिला का पति दिल्ली में रहकर मेहनत-मजदूरी करता है। घर पर उसकी पत्नी अकेली रहती थी। गुरूवार की रात किसी तरह गांव का ही इंद्रपाल उसके घर में घुस आया।उस वक्त महिला सो रही थी। उसने सोते पर ही महिला को दबोच लिया। इससे पहले महिला उसकी पकड़ से दूर हो पाती कि आरोपी उसको कमरे में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान दिल्ली से वापस लौटा महिला का पति अचानक घर पहुंच गया। उसने एक ही चारपाई पर दोनों को देखते ही आरोपी को पकड़ लिया।

महिला के पति ने आरोपी की जमकर पिटाई लगाई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आधी रात शोर-शराबे पर गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने आरोपी को बचाया तो वह मौका पाकर वहां से फरार हो गया। रात में ही पीड़िता को लेकर उसका पति थाने पहुंचा और एसएचओ राजीव कुमार शर्मा को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश दी तो उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार को पीड़िता के लिए मेडिकल परीक्षण को भेजा गया है।

No more articles