गर्लफ्रेंड्स को डेट पर ले जाने के लिए करते थे चोरी

1308890_wallpaper1

नोएडा से चार लड़कों को शुक्रवार रात चेन-स्नैचिंग और डकैती जैसे जुर्मों के आरोप में गिरफ्तार किया गया। यह लड़के अपनी गर्लफ्रेंड्स को डेट पर ले जाने के लिए इस काम को अंजाम देते थे।

चार आरोपियों में से एक 16 साल का लड़का भी है जो ठीक-ठाक पैसे वाले परिवार से आता है। उसके माता-पिता ने जब उसे पॉकेट मनी देनी बंद कर दी तो उसने यह गैंग जॉइन कर लिया।

पुलिस के मुताबिक उन्हें शुक्रवार शाम को पता चला कि सेक्टर-21 में दो युवकों ने रिक्शे में जा रही एक महिला का चेन खींचने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस की एक टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। एसपी (सिटी) दिनेश यादव ने बताया,‘मोनू शर्मा (24 साल) और एक नाबालिग लड़का चेन खींचकर बाइक से बागे की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें रुकने पर मजबूर कर दिया। चेकिंग के बाद उनके पास से चोरी के दो मोबाइल फोन, एक पर्स और एक देसी कट्टा मिला।’

पूछताछ के दौरान मोनू ने कबूला कि वह गैंग का लीडर है। उसने यह भी बताया कि गैंग के बाकी सदस्य सेक्टर-2 में किराये के एक फ्लैट में रहते हैं। पुलिस उसी रात उनके घर पहुंची। फ्लैट में चार लड़के थे। पुलिस को देखकर उनमें से दो सेकंड फ्लोर से पास के बने घर के फर्स्ट फ्लोर पर कूदकर भाग गए।

1 2
No more articles