दरिंदो ने बलात्कार के बाद किशारी को जिंदा जलाया

दरिंदो ने बलात्कार के बाद किशारी को फिर जिंदा जलाया

दरिंदो ने बलात्कार के बाद किशारी को जिंदा जलाया। अपराधी जुल्म को लेकर किस हद तक जा सकते है इस बात का अंदाजा आपको इस खबर को पढ़कर ही पता चल जाएगा। हाल ही में एक 15 साल की लड़की के साथ अपराधियों ने पहले दुष्कर्म को अंजाम दिया और फिर मासूम को जिंदा जला डाला। इस घटना की शिकार हुई लड़की बुरी तरह से आग में जल गई। लड़की का शरीर 80 प्रतिशत तक जल गया जिसके कारण लड़की जिंदगी की जंग जल्दी हार गई।

यह दिल दहला देने वाली घटना इलाहाबाद के कौशांबी की है जहां घर वालों को लघुशंका के कारण लड़की घर से बाहर निकली, थोड़ी देर बाद जब लड़की के परिजनों ने घर से बाहर देखा तो उन्हे आग की ऊंची ऊंची लपटों में एक शख्स दिखाई दिया। आग की लपटों से घिरा यह शख्स कोइ और नही बल्कि उनकी बेटी शिम्पी थी। मौके पर पुलिस पहले से ही मौजूद थी क्योकि पास की ही एक जगह पर जागरण हो रहा था। पुलिस ने किसी तरह आग बुझाकर शिम्पी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने इलाहाबाद एसआरएन के लिए रेफर कर दिया। एसआरएन अस्पताल में देर रात शिम्पी की मौत हो गई।

आगे पढ़िए-

1 2
No more articles