पत्नी को इस तरीके से सोता देखकर पति मौका गंवाना नहीं चाहता था और उसने कर ली अपने मन की , ललितपुर के थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम गंगचारी के मजरा गनेशपुरा में सोमवार रात मानसिक रूप से विक्षिप्त पति ने अपनी पत्‍‌नी को सोते समय लोहे की कुदाल से ताबड़तोड़ प्रहार करके मौत के घाट उतार दिया। मड़ावरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

परिजन उसे इलाज के लिए लेकर जिला अस्पताल पहुचे, जहा हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कॉलिज झाँसी रिफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही सावित्री ने दम तोड़ दिया। मड़ावरा पुलिस ने सुखसाहब को मय लोहे के औजार समेत गिरफ्तार करके उसके खिलाफ धारा 304 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। आरोपी के परिजनों का कहना है कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है, जिसके चलते उसने रविवार को फसल में आग लगा दी थी। पहली पत्‍‌नी पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था, जिससे वह उसे छोड़कर भाग गई थी। मृतका उसकी दूसरी पत्‍‌नी थी।

ग्राम गंगचारी निवासी सावित्री (30) पत्‍‌नी सुखसाहब सिंह यादव सोमवार रात अपने मकान की छत पर सो रही थी। रात लगभग साढ़े 11 बजे पति ने छत पर पहुचकर पत्‍‌नी के सिर में सोते समय लोहे की कुदाल से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए, जिससे वह गम्भीर घायल हो गई। पुत्री भूरी ने शोर मचाकर लोगों को मदद के लिए पुकारा। इसके बाद अन्य परिजन घटनास्थल पर पहुचे। छत पर महिला रक्तरजित पड़ी हुई थी।

 

No more articles