डेराबस्सी में यहां 55 साल की एक महिला का पति पार्टी के लिए अपने चार दोस्तों को घर लाया। सभी ने जमकर शराब पी। इसी दौरान पति व उसके दोस्तों ने महिला को नशीली चीज खिला कर बेसुध कर दिया और फिर बारी-बारी उसे हवस का शिकार बनाया। उन लोगों ने इस बारे में किसी को कुछ बताने की ताकीद की आैर उसे लाठियों से पीटा।

जांच अधिकारी गुरसिमरन वीर सिंह के मुताबिक महिला की शिकायत पर उसके पति समेत पांच लोगों पर मामला दर्ज किया है। महिला के अनुसार उसके पहले पति की मौत हो चुकी है और बाद में उसने दूसरी शादी करवाई है। महिला को मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल डेराबस्सी भेजा गया है।

महिला के मुताबिक वह अपने पति व बच्चों के साथ तहसील रोड पर किराये के मकान पर रहती है। 12 जून को उसके घर में बैठकर उसका पति, पति का दोस्त दीपक, जगदीश, संदीप और मनोज ने शराब पी थी। इसी दौरान आरोपियों ने महिला को कोई नशीली चीज खिलाकर बेहोश कर दिया और बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

यही नहीं, बाद में उन्होंने मिलकर उसे लाठियों से मारा। इसके बाद आरोपी उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। उस दिन के बाद उसका पति भी घर नहीं आया। पीड़िता के मुताबिक वह बेहोशी और शर्म के कारण घर से बाहर नहीं निकल सकी। इसके बाद किसी तरह भाई को जानकारी दी जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पीड़िता ने बताया कि उसके दो लड़के और 3 लड़कियां हैं।

No more articles