पुलिस वालों की वजह से टूट गई गैंगरेप पीड़िता की शादी , सुपेला सामूहिक दुष्कर्म मामले में पीड़िता ने पुलिस पर केस कमजोर करने और उनकी पहचान को सार्वजनिक करने का आरोप लगाया है। वहीं इस दौरान मौजूद उसकी एक सहेली ने भी आरोप लगाया कि पुलिस की वजह से उसकी शादी अटक गई है। उसके घर में लड़के वाले बैठे थे, तभी पुलिस आ धमकी। दोनों ने कहा कि अब पुलिस ही उनकी शादी की जिम्मेदारी उठाए।

पीड़िता की सहेली ने बताया कि इस मामले में पीड़िता की मदद करने का भी उसे काफी खामियाजा भुगतना पड़ा है। उसने बताया कि जब रिश्ते के लिए लड़के वाले उसके घर आए हुए थे, तभी सुपेला पुलिस के आधा दर्जन से ज्यादा वर्दीधारी जवान उसके घर आ पहुंचे और दोनों के बारे में पूछने लगे। घर वालों से फोटो की मांग करने लगे। यह देखकर लड़के वाले लौट गए। गैंगरेप पीड़िता ने कहा कि पुलिस उसकी तस्वीर लेने के लिए गांव तक पहुंच गई और उसके मोहल्ले में घूम-घूमकर उसके साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की जानकारी गांव वालों को दी। दोनों ने पुलिस से उनकी शादी की जिम्मेदारी लेने के लिए कहा है।

1 2
No more articles