आज दुनिया में अपराध इतना बढ़ चुका है कि इंसान अपने ही घर में सुरक्षित महसूस नही करता। इंसानियत नाम तो बस एक शब्द बनकर ही रह गया है। बाहर जाने से पहले कई बार सोचना पड़ता है। ये दुनिया पहले की दुनिया से बिल्कुल ही अलग है। आज की दुनिया सेक्स पर इस कदर हावी है कि इंसान अपनी इस जरूरत को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। आए दिन रेप से जुड़ी खबरें सुनने को मिल ही जाती है। अक्सर छोटी बच्चियां ही इस तरह के अपराध की शिकार होती है। लेकिन इस इंसान ने तो हद ही कर दी। झारखंड के जमशेदपुर में 71 साल के बुजुर्ग ने सेक्सुअल डिजायर को पूरा करने के लिए 13 साल की बच्ची से 2 महीने तक रेप किया और जब बच्ची प्रेग्नेंट हो गई तो आरोपी ने पत्नी के साथ मिलकर बच्ची का अबॉर्शन भी करा दिया। पीड़िता के पिता ने बताया कि 71 साल का लक्खीकांत 2 महीने से उनकी बेटी के साथ रेप कर रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी ने रेप के बारे में खुद उन्हें जानकारी दी। इस दौरान बच्ची जब प्रेग्नेंट हो गई, तो आरोपी ने पहले अपनी पत्नी को इसकी जानकारी दी और फिर दोनों मिलकर बच्ची को शहर से बाहर अबॉर्शन कराने के लिए ले कर चले गए। जब देर रात तक बच्ची घर नही पहुंची तो, बच्ची के पिता ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से कई कागजात भी बरामद किया है, जो लड़की के अबॉर्शन से रिलेटड है।

No more articles