ममेरी बहन के साथ दो भाईयों ने किया गैंगरेप वो भी छोटी बहन के सामने , नई दिल्ली में रिश्तों को दागदार करते हुए सुल्तानपुरी में दो सगे भाइयों ने अपनी नाबालिग ममेरी बहनों के साथ शर्मनाक हरकत की। घर में छोटे भाई ने 11 वर्षीय बहन को पिस्टल के बल पर बंधक बना लिया, जबकि बड़े भाई ने 14 वर्षीय बहन के साथ दुष्कर्म किया।

गर्मियों की छुट्टियां होने के कारण दोनों लड़कियां अपनी मां के साथ ननिहाल में ही रुक गईं। 6 मई को लड़कियों के मौसा की तबीयत खराब हो गई। परिवार के लोग उन्हें अस्पताल लेकर गए थे। दोनों बहनें घर में अकेली ही थीं। रात में तिमारपुर निवासी उनकी बुआ के बेटे बाइक से पहुंचे।

रात में पीड़िता छोटी बहन को लेकर कमरे में सोने चली गई। देर रात दोनों भाई उनके कमरे में घुस गए। छोटे भाई ने पीड़िता की छोटी बहन को पिस्टल के बल पर कब्जे में ले लिया और बड़े भाई ने बड़ी बहन के साथ दुष्कर्म किया।

घटना के बाद दोनों चेतावनी देकर भाग गए। दोनों बहनें डर से किसी को कुछ नहीं बता पा रही थीं। इस बीच आठ जून को पीड़िता की तबीयत अचानक बिगड़ गई तो परिजनों को पूरा मामला पता चला। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी फरार हैं। पीड़ित बहनें मूल रूप से उप्र के मुरादाबाद की रहने वाली हैं। सुल्तानपुरी में उनके नाना रहते हैं। दोनों बहनें अपनी मां के साथ सुल्तानपुरी में एक शादी समारोह में आईं थी।

No more articles