जुर्म की दुनिया के इतिहास में बहुत से अपराधी हुए हैं लेकिन अमेरिका के ग्रीम स्लीपर की दास्तां चौंका देने वाली है। 100 से ज्यादा महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बना मार देने वाले इस आरोपी का असली नाम डेविड फ्रैंकलिन जूनियर है और इसकी गिरफ्तारी के बाद पता चला कि ये वेहशी दरिंदा अब तक कितनी महिलाओ को बलात्कार कर जान से मार चुका है।

इसे भी पढ़िए- पीएम मोदी की तारीफ करना पड़ा भारी, बुगती को गिरफ्तार करेगा पाकिस्तान

यह उन महिलाओं को अपना शिकार बनाता था जो देर रात रास्ते में भटक रही होती थी। गिरफ्तारी के बाद इस आरोपी के घर से 180 महिलओं की फोटो बरामद हुई हैं जोकि एक साथ दीवार पर थी। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह महिलाएं इसके आने वाले टारगेट्स में से तो नहीं। इनमें कुछ महिलाऐ वो हैं जिनका रेप कर ग्रीम स्लीपर ने की हत्या की है सबसे पहला शिकार 1985 में 29 साल की डेबरा जैक्सन बनी। डेबरा के सीने पर तीन गोलियां मारी गई थी और उसकी लाश तीन दिन बाद बरामद की गई। डेबरा की मौत के बाद कई लाशे पुराने कारपेट, बैग में मिली। इसमें एक हेनरिएटा वाइट (35) थी, जिसे दो गोलियां मारी गई और गद्दे में लपेट कर फेंक दिया गया। जनवरी 1987 में 23 साल की बारबरा वेयर का भी रेप कर सीने में गोली मारी गई। इस पीड़िता की लाश कूड़े के ढेर में पाई गई।

इसे भी पढ़िए- पायलट की सनक से 200 लोगों की जान आफत में

1987 के अप्रैल में बेरनीता स्पार्क्स, जो कि 26 साल की थी दुकान पर सामान लेने निकली, लेकिन घर नहीं लौटी, क्योंकि वह भी ग्रीम स्लीपर का शिकार बन गई थी। स्पार्क्स को भी गोली मार कूड़े के डब्बे में फेंक दिया गया था। इसके बाद ग्रीम स्लीपर की हैवानियत खत्म होने का नाम नहीं ले रही थी। सर्दियों में उसका अगला शिकार बना मैरी लॉवे, जोकि 26 साल की थी और वह पार्टी कर घर लौंट रही थी। 1988 में लेक्चीरिका जॉफेरेसन (22) की लाश मिली, जिसके मुंह पर कागज डाला हुआ था और उस पर एड्स लिखा हुआ था।

इसे भी पढ़िए- दंगों के बीच पुलिस अधिकारी ने रचाई शादी

कुछ समय यह सब रुकने के बाद 2002 में फिर ऐसी ही घटना सामने आई। मार्च 2002 में 14 साल की मासूम बर्थोमियुक्स मृत पाई गई। जांच करने पर पता चला की यह मासूम भी ग्रीम स्लीपर का शिकार बनी है। इतना ही नहीं वेलेरी मैक्वरी(35) की 2003 में लाश मिली, वहीं 2007 में जेनेसिया पीर्ट्स की लाश मिली। इन दोनों की भी गोली मार कर हत्या की गई थी। इस पूरे कांड का खुलासा 2010 में हुआ और पुलिस ने इस सीरियल किलर को गिरफ्तार किया। जहां इसके कमरे में से 180 महिलाओं और लड़कियों की फोटो बरामद हुई हैं। बताते चलें कि जिस समय इस आरोपी को गिरफ्तार किया गया उस समय इसकी उम्र 57 साल थी और इसकी पत्नी ने इसका बचाव किया था।

इसे भी पढ़िए- इस स्कूल के टीचर और बच्चें सब मिलकर रोए जानिए क्यों

इसके खिलाफ 10 महिलाओं के बलात्कार और हत्या के सबूत मिल पाए हैं और उसी के आधार पर इसे 10 साल की सजा सुनाई गई है। अदालत में उसके खिलाफ केवल 10 महिलाओं की हत्या का सबूत ही मिल पाया। इसके बाद इस साल मई में अदालत ने उसे दस महिलाओं को मारने के जुर्म में मौत की सजा सुनाई है।

No more articles