पहले वो दरिंदा मासूम बच्चियों को करता था किडनेप और फिर उनके सा​थ हैवानियत का ऐसा घिनौना खेल खेलता जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए।

जी हां इस बेबी किलर की दरिंदगी की कहानी, सुनकर पर कोई हैरान हैं घटना पंजाब के जालंधर की है जहां दो दिन पहले आठ साल की बच्ची के अपहरण और हत्या के आरोप में राजिंदर कुमार को गिरफ्तार किया गया हैं। आरोपी ने फरवरी में आठ साल की बच्ची के अपहरण व उसके साथ दुष्कर्म और बाद में हत्या की बात कबूल की है।

एक धार्मिक कार्यक्रम से वह बच्ची को प्रसाद दिलाने का बहाना बनाकर साइकिल पर बैठाकर होशियारपुर रोड पर ले गया और वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसके कपड़ों से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी थी। कमिश्नर सिन्हा ने बताया कि राजिंदर कुमार आपराधिक किस्म का व्यक्ति है और वह मासूम बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बनाता है।

वर्ष 2002 में उसने रिक्शा पर जा रही छह व आठ साल की बच्चियों के साथ भी दुराचार की कोशिश की थी, जिसमें उसको साढ़े तीन साल की सजा हो गई थी। केस में जमानत मिलने के बाद वह जेल से बाहर आया और 2007 में उसने तीन साल की बच्ची के साथ रेप कर दिया, जिसमें राजिंदर कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। केस में 10 साल की सजा हो गई थी।

आरोपी पहले भी मासूम बच्चियों से दुष्कर्म के आरोप में जेल की हवा खा चुका है। पुलिस कमिश्नर प्रवीण कुमार सिन्हा, एडीसीपी सुडन विजी ने प्रेस वार्ता में बताया कि दो दिन पहले थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को एक बच्ची के अपहरण की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने नाकेबंदी कर राजिंदर कुमार निवासी बस्ती गुजां को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो सामने आया कि राजिंदर कुमार ने फरवरी में भी बस्ती मिट्ठू से एक आठ साल की बच्ची का अपहरण किया था। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया हैं।

No more articles