कमरा नही मिला तो गाडी में ही गंदा काम करना शुरू कर दिया, रोज नई लड़कियां और रोज नई गाड़ी और फिर शुरू होता था सेक्स और अश्लीलता का गंदा नाच।

ये घटना कहीं और नही बल्कि देश की राजधानी दिल्ली की हैं जहां लड़कियां सप्लाई होती थीं। पुलिस ने एक युवक संग तीन महिलाओं को दबोचा। हरियाणा के रोहतक में पुलिस ने कच्चा चमारिया रोड स्थित श्मशान घाट से कार में देह व्यापार करते एक युवक सहित तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी सुनीता ने बताया कि शुक्रवार को सूचना मिली थी कि एक युवक तीन महिलाओं को कार में बैठाकर कच्चा चमारिया रोड स्थित श्मशान घाट पर खड़ा है।

आरोपी वहां ग्राहक के इंतजार में खड़ा था।पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने काले शीशे वाली कार में बैठे युवक और तीन महिलाओं से पूछताछ की। पहले तो महिलाएं और आरोपी युवक ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन जब पुलिस ने दबाव बनाया तो आरोपी ने सच्चाई उगल दी। आरोपी ने बताया कि वह कार में इन महिलाओं से देह व्यापार करवाता है। इसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में सुभाष ने बताया कि वह दिल्ली से लड़कियां रोहतक में सप्लाई करता है। सुभाष ने बताया कि वह पिछले करीब दो महीने से इस धंधे में लिप्त है। इंस्पेक्टर सुनीता का कहना है कि कुछ समय पहले आरोपी सुभाष दिल्ली गया था।

यहां पर उसकी जान पहचान आरोपी महिला सुमन से हो गई। एक दो बार उसके पास जाने के बाद सुमन और सुभाष ने रोहतक में देह व्यापार का धंधा शुरू कर दिया। सुमन विभिन्न प्रदेशों की लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर देह व्यापार के धंधे में धकेल देती है।पुलिस ने बताया कि सुभाष ने कुछ समय पहले गांव कन्हेली में एक कमरा किराये पर लिया था।

आरोपियों की पहचान झज्जर के गांव दहकौरा निवासी सुभाष, दिल्ली के कैंप टिगरी निवासी महिला सुमन, मुंबई के शांति नगर निवासी सुभाष शारदा, असम के जुजील तेजपुर टिक्का निवासी सुरिपा खातून के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया, यहां उनकी जमानत मंजूर हो गई।

हालांकि वह अपने कमरे में देह व्यापार नहीं करवाता था। आरोपी अपनी कार के अंदर ही देह व्यापार करवाता था। कार को सुनसान जगह पर ले जाकर धंधा होता था। सुभाष के पास जैसे ही ग्राहक की मांग आती थी तो वह दिल्ली से लड़कियों को बुलाता था। इसके बाद कई दिनों तक लड़कियां रोहतक में ही रहती थीं और देह व्यापार का काम करती थी।

No more articles