पति ने पत्नी को पहले सिगरेट से जलाया, उसके बाद ड्रग्स के नशे में किया घिनौना काम!, पति ने पत्नी को सिगरेट से जलाया और फिर उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए। मामला बल्लभगढ़ का है। यहां दहेज की डिमांड पूरी न होने पर पति ने पत्नी के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। विरोध करने पर आरोपी पति उसे जान से मारने की धमकी देता था। पति की शिकायत ससुर से करने पर ससुर और देवर भी उसके साथ जोर जबरदस्ती करते थे।

आरोपियों ने इतना शोषण किया कि पीड़िता अपना शारीरिक और मानसिक संतुलन खो बैठी। पीड़िता ने अपने बुरे हालातों के बारे में जब अपने माता-पिता को जानकारी दी तो वह उसे अपने साथ ले आए और थाने में शिकायत दर्ज कराई।

बल्लभगढ़ निवासी एक विवाहिता ने दहेज की डिमांड पूरी न होने पर पति के खिलाफ सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि पति ड्रग्स के नशे में उसे सिगरेट से जलाता था और अप्राकृतिक संबंध बनाता था। विरोध करने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहा था।

पति की शिकायत ससुर से करती तो वह उसके साथ अश्लील हरकत करके जोर जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगा। इतना ही नहीं पति, ससुर, देवर और सास कार, इनवर्टर, एसी और एक लाख रुपये कैश की डिमांड कर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। महिला की शिकायत पर सदर थाने में केस दर्ज किया गया है।

No more articles