देश की महिलाओं की सुरक्षा अब मानो जैसे भगवान के हाथों में ही है। आम महिलाएं तो छोड़िए जनाब खुद महिला पुलिसकर्मी भी आज के समय में सुरक्षित नहीं हैं। हाल ही में थाना कोतवाली इलाके की रिपोर्टिंग पुलिस चौकी कृष्णा नगर में दो 376 के मामले एक ही रात में दर्ज हुए हैं। आपको बता दें कि इन मुकदमों को लिखवाने वाली महिलाएं और कोई नहीं बल्कि खुद उस इलाके की महिला पुलिस कर्मी हैं जिनहोने अपने ही देपोटमेंट के एक सिपाही पर उनका बलात्कार किए जाने का आरोप लगाया है।

मामला उत्तर प्रदेश के मथुरा का है। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में तैनात दो महिला पुलिसकर्मियों ने मथुरा की कृष्णा नगर पुलिस चौकी में बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटनाक्रम के मुताबिक ग्वालियर में तैनात एक महिला कांस्टेबल मथुरा घूमने आयी थी। उसने कृष्णा नगर चौकी जाकर जानकारी दी कि उसने कृष्णा नगर में मौजूद फ्रंटियर होटल में खाना खाया था तभी उसके साथ होटल मालिक और एक अन्य आदमी ने बलात्कार किया है। यहां हम बताते चलें कि महिला कांस्टेबल ने धारा 376 का मामला जिन लोगों पर दर्ज कराया उन आरोपियों की बहन भी इसी पीड़ित महिला के साथ ग्वालियर में ही तैनात है।

1 2
No more articles