महिला के कपड़े में मिली पुरुष की लाश, जोधपुर के रातानाडा थाना क्षेत्र में खतरनाक पुलिया पर एक युवक का शव मिला है। हैरानी की बात यह है कि सोमवार सुबह रेलवे ट्रेक पर मिली युवक की बॉडी महिला के वेशभूषा में है।

पुलिस को आशंका है कि इसके सिर पर गंभीर चोट हैं। पत्थरों से वार कर उसकी हत्या कर दी गई है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।जानकारी के मुताबिक फिलहाल यह शव महात्मा गांधी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

1 2
No more articles