साली ने खोला अपने जीजा का वो राज़, जिसके बाद जीजा मुहं छिपा रहा है , ग्वालियर में काकी कौर की जलकर मौत होने की सूचना मिलने पर बिलासपुर से आई बहन अमृता कौर ने आरोप लगाया कि पति गुरनेल ने उसकी बहन की हत्या की है। मारने के बाद उसने जला दिया। और जेल जाने से बचने के लिए बचाने का नाटक कर अपने हाथ-पैर झुलसा लिए हैं। मृतका के 2 बेटे हैं। बड़ा बेटा मौसी अमृता कौर के पास ही रहता है।

मृतका की बहन अमृता कौर ने बताया कि उसकी बहन काकी कौर की शादी 12 वर्ष पूर्व गुरनेल से हुई थी। पति कोई काम-धंधा नहीं करता था। बहन राशि के स्टोन व अन्य काम कर घर चला रही थी। गुरनेल उसकी कमाई भी शराब में उड़ा देता था। 24 घंटे नशे में रहता था। शराब के लिए पैसे नहीं देने पर उसकी मारपीट करता था। मृतका के बड़े बेटे राजू को अपने साथ बिलासपुर ले गई। 5 साल का कालू, काकी कौर के पास था। कालू ने उसे बताया कि रात में पापा ने मम्मी को मारा था। सुबह मम्मी बेहोश हो गई थीं। तभी आग लग गई।

1 2
No more articles