लड़की खेत में गेहूं काट रही थी तभी उसके साथ हुआ कुछ ऐसा कांड कि… , बल्दीराय के स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में गेहूं काट रही किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुरुवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच पड़ताल पुलिस के उच्चाधिकारी कर रहे हैं।

गुरुवार को पीड़िता के पिता ने थाने पर घटना की तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने आरोपी अतुल के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ बल्दीराय तौकीर अहमद का कहना है कि घटना सही है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

फैजाबाद जिले का मूल निवासी परिवार स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में रहता है। परिवार के सदस्य दिहाड़ी मजदूरी करके जीवन यापन करते हैं। बुधवार की शाम इसी परिवार की बिटिया पूरे सरजू पंडित का पुरवा गांव निवासी जयप्रकाश मिश्रा के खेत में गेहूं की फसल काट रही थी। आरोप है कि तभी जयप्रकाश के पुत्र अतुल मिश्रा भी वहां आ पहुंचा और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। बिटिया ने इसका प्रतिरोध किया और गोहार लगा दी। जिस पर आसपास खेतों में काम कर रहे अन्य मजदूर बचाने दौड़े तो आरोपी फरार हो गया।

No more articles