बच्चे के सोने के बाद विवाहिता बुला लेती थी प्रेमी को और मनाती थी रंगरेलियां , अररिया में पंद्रह दिन पूर्व कुर्साकाटा के खैसरेल में सात वर्षीय बादल कुमार की हत्या का रहस्य पुलिस ने सुलझा लिया है। बादल की हत्या अवैध संबंध की जानकारी देने के प्रतिशोध में की गई थी। गुरुवार को पुलिस ने हत्या के आरोपी, गांव के ही बेचन मंडल को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी ने भी पुलिस के समक्ष खुलासा किया कि बादल की हत्या अवैध संबंध की जानकारी देने के प्रतिशोध में की गई थी। जरूरी पूछताछ के बाद पुलिस उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। कुर्साकांटा पुलिस के इस घटना में कई अन्य आरोपी भी शामिल है। पुलिस उसे भी जल्द ही गिरफ्तार करेगी।

 

कुर्साकाटा पुलिस के समक्ष गिरफ्तार हत्यारा ने खुलासा किया कि बादल की मां अक्सर उसके साथ घास काटने के लिए खेत में जाया करती थी। इसी क्रम में दोनों के बीच अवैध संबंध स्थापित हो गया। घटना के दिन किसी बात को लेकर बादल की मां ने हत्यारे की पत्नी को बताया कि तुम्हारा पति मेरे साथ अवैध संबंध रखता है। इस बात को लेकर आरोपी की पत्नी भड़क गई और दोनों के बीच विवाद हो गया।

दोनों के बीच हुई विवाद के दौरान आसपास के लोगों को भी दोनों के बीच अवैध संबंध होने की जानकारी मिली। कुछ लोगों ने इस बात को पंचायत में भी ले जाने की बात कहने लगे। आसपास के लोगों को अवैध संबंध की जानकारी मिलने से आरोपी को नागवार गुजरा। आरोपी ने बादल की मां को देख लेने की धमकी दी थी। संध्या काल आरोपी ने देखा कि बादल दुकान की ओर जा रहा है। दुकान से लौटने के क्रम में आरोपी ने उसे दबोच लिया। दबोचने के बाद उसे मकई के खेत में लेकर गया। वहां पर उसकी गलारेत कर हत्या कर दी ।

No more articles