जीजा ने अपनी शादीशुदा साली को बनाया हवस का शिकार, साली ने तंग आकर की…, हरियाणा के फरीदाबाद में डबुआ कॉलोनी क्षेत्र में जीजा ने अपनी शादीशुदा साली के साथ दुष्कर्म किया। और उस पर साथ रहने के लिए दबाव भी डालने लगा। विरोध करने पर वह जान से मारने की धमकी देता। तंग आकर साली ने अब महिला थाना पुलिस को शिकायत दी है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आपको बता दे डबुआ कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन की ससुराल भी पास में ही है। उसका अपनी बहन के घर आना जाना था। आरोप है कि जीजा उस पर गलत नीयत रखता था। कुछ समय पहले जीजा महिला के घर आया। उसे अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बारे में किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

इसके बाद जीजा महिला को फोन करके परेशान करने लगा और उस पर अपने साथ रहने के लिए दबाव बनाने लगा। उसने जीजा को समझाने की काफी कोशिशें की लेकिन वह नहीं माना। जिसके बाद जीजा की हरकतों से तंग आकर अब उसने मामला दर्ज कराया है। महिला थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

No more articles