रेप के बाद लड़की ने उठाया ऐसा कदम, लोगों के उड़ गए होश , हमीरपुर में रेप के बाद पीड़ित लड़की ने आत्‍मदाह कर लिया। बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह वह शौच के बहाने लोटे में मिट्टी का तेल लेकर बाहर गई और खेत में ही आग लगा जीवन लीला समाप्‍त कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। दूसरी ओर, इसकी जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए।

राजकरन प्रजापति (बदला हुआ नाम)  ईंटभट्टे में मजदूरी करता है। दीपावली त्‍योहार पर वह अपने परिवार सहित घर आया था। भाईदूज के दिन वह पत्नी को लेकर ससुराल गया था। घर में उसके दो मासूम बच्चे और एक बेटी छाया (बदला हुआ नाम) थी। तीन बच्चों के अलावा राजकरन के भाई और परिवार के अन्य सदस्य भी थे। बुधवार की रात छाया (16) अपने कमरे में सो रही थी।

1 2
No more articles