लड़कियों के महादलाल के गुर्गे यूपी की हर गली में। एक मजदूर से अरबपति बने आफाक और उसकी पत्नी सायरा की गिरफ्तारी के बाद जो नेटवर्क सामने आया है उसमें उत्तर प्रदेश के सभी बड़े शहर शामिल हैं। इनके कई गुर्गों का नाता ब्रज क्षेत्र में भी पता चला है। इसके साथ ही उन्होने बताया कि जो हमारे कहने पर नहीं चलती है, उसकी हत्या कर देते हैं। आफाक ने बताया कि वह अब तक पांच हजार लड़कियों को देह व्यापार में धकेल चुका है। इन्होने शहरों में सेक्स कारोबारियों ने अपने एजेंट छोड़ रखे हैं। यह लोग भोली भाली लड़कियों को शानदार जिंदगी का ख्वाब दिखाकर प्रेम जाल में फंसाते हैं और फिर देह व्यापार में धकेल देते हैं।

इसे भी पढ़िएकैब ड्राइवर ने एयर होस्टेस से की रेप की कोशिश!

आफाक का नेटवर्क दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, आगरा और अलीगढ़ मंडल तक बताया जा रहा है। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को इस दंपति से पूछताछ में जो जानकारी मिली है उसके बाद सभी जिलों में रैकेट से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पूर्व डीजीपी एके जैन का कहना है कि प्रदेश के बड़े शहरों में यह काला कारोबार कई दफा पकड़ा जा चुका है। जब लड़कियां बरामद की जाती थीं तो पता चलता था कि जिसके प्यार में आकर उन्होंने अपना घर छोड़ा था वही उन्हें बदनाम गलियों में छोड़ आया।

इसे भी पढ़िए- लिफ्ट में महिला के साथ इस शख्स ने किया कुछ ऐसा देखकर रह जाएंगे दंग

देह व्यापार के इस काले कारोबार का खुलासा होने के बाद सभी जिलों से गुम लड़कियों के बारे में जानकारी मांगी जा रही है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि कहीं यह लड़कियां या महिलाएं भी इस गिरोह या ऐसे किसी दूसरे गिरोह के जाल में तो नहीं फंस गई हैं। इनकी तलाश नए सिरे से की जाएगी। बाकायदा फोटो अलबम लेकर पुलिस निकलेगी। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि दिल्ली पुलिस उनसे जो भी जानकारी मांगेगी उपलब्ध करा दी जाएगी। मथुरा जिले में हाईवे, गोविंदनगर थाना, रिफाइनरी और शहर कोतवाली क्षेत्र में भी सेक्स रैकेट पकड़े जा चुके हैं।

No more articles