दिल्ली/  परांठे के लिए क्या कोई किसी का कत्ल कर सकता है। दिल्ली में वारदात हुई है। परांठे के लिए एक युवक की चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई। मामला सुल्तानपुरी का है। वारदात में उनका दोस्त भी गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। उसकी हालत नाजुक है।

पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी है, जिसमें आरोपियों की पहचान हो चुकी है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। सुल्तानपुरी थाना पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अफसरों के मुताबिक मृतक स्टूडेंट की पहचान दुष्यंत सिंह (26) के रूप में हुई है।

Alooparatha

शनिवार रात करीब ढाई बजे दुष्यंत अपने दो दोस्तों राहुल और विशाल के साथ बह्मशक्ति अस्पताल के पास स्थित एक पराठा स्टॉल पर पहुंचे थे। उन लोगों ने पराठे का ऑर्डर दिया। वहां पहले से पहुंचे तीन लोगों ने भी पराठे का ऑर्डर दिया हुआ था। दुष्यंत दुकानदार से जल्द पराठा देने की बात कहने लगे, जिसका पहले से आए तीन युवकों ने विरोध किया। इस बात पर दुष्यंत की युवकों से कहासुनी होने लगी।इसी दौरान एक युवक ने चाकू निकालकर दुष्यंत पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

 

No more articles