बंदूक की नोंक पर विवाहिता का अपहरण कर किया गैंगरेप

बंदूक की नोंक पर विवाहिता का अपहरण

बंदूक की नोंक पर विवाहिता का अपहरण कर किया गैंगरेप। बलात्कार की घटना दिनोदिन बढ़ती ही जा रही हैं। बलात्कार का एक अन्य मामला सामने आया है। कौशाम्बी के करारी इलाके की एक विवाहिता को सैनी हाईवे से अगवा कर कार सवार दो युवकों ने रिवाल्वर की नोंक पर गैंगरेप किया। विवाहिता घर से लखनऊ जाने के लिए निकली थी। हवस का शिकार बनाने के बाद दरिंदे उसे गुरुकुल स्कूल के समीप छोड़कर भाग निकले। आरोप है कि पुलिस ने शिकायत पर डांटकर भगा दिया था। सोमवार को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की।

करारी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता 20 सितंबर को लखनऊ के लिए घर से निकली थी। बताया जा रहा है कि वह सैनी बस स्टाप पर वाहन के इंतजार में खड़ी थी। इसी दौरान गांव के दो युवक कार से पहुंचे और उसे कानपुर तक छोड़ने की बात कहने लगे। इस विवाहिता ने इंकार किया तो इधर-उधर देखने के बाद युवकों ने विवाहिता को कार में खींच लिया। इसके बाद कनपटी पर रिवाल्वर सटा दी।ॉ

आगे पढ़िए-

1 2
No more articles