गर्लफ्रैंड के गालों के रंग से जानिए वो कितनी लकी है आपके लिए , सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के विभिन्न अंगों के आकार से जातक के भाग्य का निर्धारण किया जाता है। हस्तरेखा, मस्तक की रेखाएं और शरीर की आकृति उसके कई रहस्य बता सकती हैं। यह विषय बहुत गूढ़ और व्यापक है।

सामुद्रिक शास्त्र में मनुष्य के चेहरे और गाल से भी उसके व्यक्तित्व के बारे में आकलन किया जा सकता है। खासतौर से जिस जातक की सही जन्मतिथि और कुंडली उपलब्ध नहीं है, उसके बारे में सामुद्रिक शास्त्र कई बातें अभिव्यक्त कर सकता है।

जिन लोगों के गालों का रंग लाल या अधिक सुर्ख होता है वे अपनी बात मनवाने में यकीन करने वाले, जिद्दी और कुछ क्रोधी होते हैं। इन लोगों में धैर्य नहीं होता और वे किसी का अधिक इंतजार करना पसंद नहीं करते। हालांकि ये अपने काम में निपुण होते हैं लेकिन किसी के आदेशों के अनुसार चलना इनके लिए काफी मुश्किल होता है।

1 2 3
No more articles