लिव इन रिलेशन में बनाए शारीरिक संबंध, प्रेमिका ने दिया बच्चे को जन्म, प्रेमी बच्चा लेकर फरार,  मुरादाबाद में दो साल पहले आदर्श कॉलोनी में पड़ोस में रहने वाली युवती को अंकुश ने प्रेम जाल में फंसा लिया। घर वालों के विरोध करने पर दोनों मुंबई भाग गए। कुछ महीने पहले युवती गर्भवती हो गई।

इस बीच अंकुश उसे मायके छोड़ गया। मायके आकर युवती ने परिजनों को शादी करने कर लेने की बात बताई। युवती ने बताया कि बच्चा होने के बाद अंकुश उसे लेकर भाग गया है। पीड़िता ने उसकी शिकायत सिविल लाइंस पुलिस से की। आदर्श कॉलोनी निवासी युवती ने बताया कि उसकी दोस्ती 2014 में अंकुश से हो गई थी।

दोनों परिवारों को प्रेम संबंधों की जानकारी होने पर विवाद खड़ा हो गया। दोनों के परिवार वाले शादी को तैयार नहीं थे।लिहाजा दोनों मुम्बई भाग गए। वहां दोनों पति-पत्नी के तरह रहने लगे। युवती के अनुसार अंकुश ने उससे शादी नहीं की थी। 2015 में गर्भवती होने पर अंकुश उसे मायके छोड़कर चला गया।

कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में युवती ने बच्चे को जन्म दिया। उसके बाद से युवती मायके में है। युवती ने बताया कि कुछ दिन पहले अंकुश मुरादाबाद आया था और उसके बच्चे को लेकर चला गया। पीड़िता ने बताया कि उसे डर है कि अंकुश उसके बच्चे बेच सकता है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अंकुश की तलाश शुरू कर दी है।

No more articles