आपत्तिजनक अवस्था में प्रेमी के साथ पकड़ी गई विवाहिता, स्थानीय लोगों ने दी सज़ा , भागलपुर में बंद कमरे में एक महिला अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पाई गई। लोगों ने दोनों को एेसी सजा दी कि दोनों अब किसी को मुंह नहीं दिखा पा रहे। घटना आदमपुर थाना क्षेत्र के शंकर टॉकीज चौक के पास की है।

 लोगों ने बताया कि महिला पूर्व से ही शादी शुदा है। उसके तीन बच्चे हैं। उसके पति मुन्ना रॉय  की पांच वर्ष पूर्व हत्या हो गयी थी। महिला का पति शराब बेचने का काम करता था। रवि और सीमा ने बताया कि  वे दोनों पिछले दो माह से एक दूसरे से प्यार करते हैं। वे अक्सर मिलते-जुलते रहते थे।

महिला ने कहा कि उसने रवि से 15 दिन पहले शादी भी कर ली है। मगर रवि के घर वालों का कहना है कि सीमा चरित्र हीन औरत है, और पति की हत्या के बाद भी उसने एक बच्चे को जन्म दिया था। महिला ने आरोपों को निराधार बताया है। उसने अपने देवर पर गंभीर आरोप लगाये हैं। लड़का भी औरत के साथ रहना चाहता है।

शंकर टॉकीज के समीप एक 35 वर्षीय महिला सीमा देवी और 22 वर्षीय युवक रवि राय को लोगों ने एक साथ देख लिया और कमरे का दरवाजा खोलकर घुस गए। उन्हें घसीटते हुए घर से निकाला और उनके सिर का बाल काट कर जमकर उनकी पिटाई की और पूरे मोहल्ले में घुमाया।

रवि और सीमा को मोहल्ले के लोगों ने उसके घर से एक साथ कमरे में पकड़ा था। मोहल्ले में कई घंटे तक बवाल होता रहा। लोगों ने कई घंटे तक दोनों को मोहल्ले में बाल काटने के बाद घुमाया। दोनों की बेल्ट से और लात-मुक्के से  काफी पिटाई भी की।

No more articles