पहले करती है शादी, फिर करती है सेक्स, फिर लेती है हर्जाना, 17 हुए शिकार , यदि आप शादी के लिए लड़की ढूंढ रहे हैं तो ध्यान रखिए। खूबसूरती का नकाब ओढ़े लड़की की नजर आपकी संपत्ति पर हो सकती है। वह धोखे के फेरे लेकर और छलावे का सिंदूर लगाकर कहीं आपको ठग ना ले। दरअसल, एक माह में चार लुटेरी दुल्हनें सामने आई हैं।

ये 17 से ज्यादा परिवारों से करोड़ों रुपए लूटकर भाग गई। इंदौर ही नहीं इन्होंने पूरे देश में ठगी का जाल बुनकर कई दूल्हों को झांसा दिया है। बढ़ती वारदातों को देख अब पुलिस भी सक्रिय हुई है और सभी मैरिज ब्यूरो और मैट्रीमोनियल साइट्स का संचालन करने वालों पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है। उनसे कंपनी के प्रमाण मांगे हैं। कहा है कि जिन लोगों के रिश्ते करवाए जा रहे हैं उनका वेरिफिकेशन कराया जाए, ताकि फ्रॉड रोके जा सके।

1 2 3
No more articles