पत्नी के साथ कांड करने के बाद पति पहुंच गया अदालत में , रोहतक शहर की शिव कॉलोनी में पत्नी के सिर में वार कर हत्या करने के आरोपी पति ने वीरवार को अदालत में सरेंडर कर दिया। सरेंडर के बाद पुलिस ने उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी ने पूछताछ के बाद बताया कि उसकी पत्नी उसका सम्मान नहीं करती थी। उसकी पत्नी उसके कहने में भी नहीं थी,  इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी।

पुलिस का कहना है कि दो अप्रैल को सतपाल अपने घर पर आया तो सरोज के साथ उसका झगड़ा हो गया। इसके बाद उसने अपनी पत्नी के सिर में तेज धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद मृतका की बेटी शर्मिला ने इस मामले में सतपाल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। सतपाल ने 11 अप्रैल को अदालत में सरेंडर कर दिया। 12 अप्रैल को पुलिस ने उसे दो दिन के रिमांड पर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी हमेशा उसके साथ गाली गलौच करती थी। उसकी इज्जत नहीं करती थी, इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी।

शहर थाना प्रभारी एसआइ प्रवीण कुमार ने बताया कि दो अप्रैल को शिव कॉलोनी में सरोज नाम की एक महिला की हत्या कर दी थी। महिला अपनी चार साल की बेटी के साथ इस कॉलोनी में अपना मकान बनाकर रह रही थी। सरोज की अपने पति सतपाल के साथ नहीं बनती थी, इसलिए सतपाल अधिकतर अपने घर के बाहर रहता था। सतपाल मूल रूप से जींद जिले के गांव राजगढ़ का रहने वाला है।

No more articles