महिलाओं की सुरक्षा की बात की जाए तो अब महिलाएं 12 साल के बच्चों के सामने भी सुरक्षित नहीं रह गयी हैं अपने आप में हैरान कर देने वाले एक मामला कोच्चि के कालामसरी इलाके से आया है जहां पोलिस ने 12 साल के एक लड़के के खिलाफ 18 साल की एक युवती को प्रेगनेंट करने के आरोप में केस दर्ज किया है। यह केस तब दर्ज किया जब लड़की ने एक प्राइवेट अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। पुलिस ने अस्पताल के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।

लड़की को प्रेगनेंट करने के आरोप में लड़के पर जूवेनाइल जस्टिस ऐक्ट की धारा 75 के तहत मामला दर्ज किया गया है, जबकि अस्पताल पर आरोप है कि उसने प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज ऐक्ट का उल्लंघन करते हुए पुलिस को सूचना नहीं दी। पुलिस का कहना है कि लड़की नाबालिग है, उसे 18 साल का होने में अभी दो महीने बाकी हैं जबकि अस्पताल प्रशासन का कहना है कि लड़की 18 साल की उम्र पार कर चुकी है।

1 2
No more articles