जीजा ने साली के साथ सात साल तक की हैवानियत, साली का विवाह होने के बाद…, फरीदाबाद में एक युवती के साथ उसका जीजा सात साल तक दुष्कर्म करता रहा। विरोध करने पर जीजा उसे जान से मारने की धमकी देता और उसके साथ दुष्कर्म करता। युवती का विवाह होने बाद भी जीजा का मन नहीं भरा, और वो उसके घर जाकर शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर करता रहा।

पीड़ित युवती ने महिला थाने में जीजा के खिलाफ केस दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। मामला सारन थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाली युवती के मुताबिक, साल 2010 में उसकी बड़ी बहन का विवाह हुआ था। युवती ने आरोप लगाया है कि जीजा घर पर आकर उसके साथ दुष्कर्म करता था।

इसके बाद से जीजा उसके साथ लगातार छेड़खानी, फोन पर अश्लील बातें कर उसके साथ यौन हिंसा कर रहा था। बहन का घर बर्बाद न हो इसलिए वह चुपचाप यह सब सहती रही। पांच साल पहले युवती का विवाह भी बड़ी बहन की ससुराल के पास ही रहने वाले एक युवक से हो गया।

शादी के बाद युवती का जीजा उसके घर आने लगा। आरोप है कि जीजा उसे ब्लैकमेल कर आए दिन उसे अपनी हवस का शिकार बनाने लगा। इसके अलावा वह उसे रास्ते में रोक कर भी अश्लील हरकतें करता था। युवती जीजा की इन हरकतों से काफी परेशान हो गई थी। युवती ने अपने परिजनों को सब कुछ बता दिया और पुलिस में शिकायत कर दी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

No more articles