रेप की शिकार 11 साल की लड़की ने खुद को लगाई आग

रेप की शिकार 11 साल की लड़की ने

रेप की शिकार 11 साल की लड़की ने खुद को लगाई आग । देश और दुनिया में बालिकाएं और महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं। हर रोज इस देश में कोई न कोई लड़की किसी के हवस की शिकार हो ही जाती है ऐसा ही एक मामला सामने आया है मध्य प्रदेश से जिसे सुनकर आप भी कांफ उठेगें। 8 महीने पहले गैंगरेप की शिकार हुई 11 साल की बच्ची ने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली।

मध्य प्रदेश में इटारसी के पथरौटा इलाके में 16 फरवरी 2016 को गांव के खेत में 6वीं की स्टूडेंट के साथ गैंगरेप हुआ था। दरअसल, लड़की को डर था कि आरोपी जमानत के बाद उसे मार डालेंगे। वो उनके अश्लील इशारों से भी परेशान हो गई थी। कोर्ट में पेशी के बाद रेप विक्टिम ने अपने पिता से कहा था कि, वकील आरोपी लल्ला को भी छुड़वा देगा। कोर्ट में इतने सवाल पूछ रहा था। एक आरोपी तो पहले ही छूट गया।

दहशत से भरी बच्ची ने कहा कि लल्ला जेल से बाहर आएगा और मुझे मार डालेगा। मैं उसके हाथ मरना नहीं चाहती। खुद को खत्म कर लूंगी और बुधवार की दोपहर में हिमानी ने खुद पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा ली।

1 2
No more articles