जैसा कि हम सब जानते हैं कि सोना एक मंहगी धातु है जिसे शुद्ध और पूजा के लायक माना जाता है। भारत में ज्यादातर लोग सोना खरीदने से पहले शुभ समय देखते हैं फिर उसे खरीदते हैं। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि सोने में लक्ष्मी देवी का वास होता है। तभी तो शादी के समय घर में लक्ष्मी रूपी बहू को लाना हो या लक्ष्मी रूपी बेटी को विदा करना हो, दोनों पक्ष सोने के गहनों से अपनी बहू और बेटी को सजाते हैं।
अक्सर ऐसा माना जाता है कि सोने का मिलना अथवा खो जाना दोनों अशुभ होता है। लेकिन जब किसी महिला का कोई गहना गुम हो जाए तो समझ जाएं उसके साथ भविष्य में कुछ बुरा होने वाला है।

शास्त्रों के अनुसार इन चीजों के खोने से खराब किस्मत दस्तक देती है।

1.अगर कानों में डालने वाला कोई गहना गुम हो जाए तो किसी बुरे और दुखद समाचार मिलने की आशंका होती है।
2.अगर आप के नाक का आभूषण खो जाता है तो आप के भविष्य में बदनामी अथवा अपमान होने कि आशंका होती है।
3.अगर आप के सिर का कोई गहना खो जाए तो आने वाले समय में आप को टेंशन व परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
4.आप के हाथों की अंगूठी खोने से आपके सेहत से संबंधित परेशानियां बढ़ सकती है।
5.कमर बंद खो जाना भयंकर संकट का आंदेशा देता है।
6.अगर आप के बिछुआ गुम हो जाए तो पति की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

No more articles