धनतेरस पर जानिए खरीदारी का मुहूर्त, बन जाइये मालामाल

धनतेरस पर जानिए खरीदारी का मुहूर्त

धनतेरस पर जानिए खरीदारी का मुहूर्त, बन जाइये मालामाल । धनतेरस को लेकर पूरे प्रदेश में बाजार सज गए हैं। इस दिन सुबह से ही बाजारों में लोगों की भीड़ नजर आनी शुरू हो जाती है। धनतेरस को ही भगवान धन्वंतरी का जन्मोत्सव भी मनाया जाता है। देश में जगह-जगह पर बाजार भी धनतेरस के लिए तैयार हो चुका है और शहर के छोटे से लेकर बड़े व्यापारियों को इस दिन बंपर सेल की उम्मीद है।

धनतेरस के दिन सोना, चांदी खरीदने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। यदि सोना चांदी नहीं खरीद पा रहे हों तो इस दिन कोई न कोई बर्तन जरूर खरीद सकते हैं।

क्योंकि धनतेरस चन्द्रमा का प्रतीक माना गया है जो शीतलता प्रदान करता है और मन में संतोष रूपी धन का वास होता है। संतोष को सबसे बड़ा धन कहा गया है, तो आइए आज हम आपको बताते है कि धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त क्या है।

1 2
No more articles