शनिवार के दिन शनिदेव की कृपा प्राप्त करने के लिए भक्तों की लंबी कतारें शनिमंदिर के सामने नजर आती है। भक्त शनिवार के दिन शनि देव की विशेष पूजा आराधना करके अपनी सभी परेशानियों से मुक्ति पाते हैं। ऐसा माना जाता है कि किसी पर शनि ग्रह का प्रभाव हो तो शनिदेव की पूजा करने से सभी परेशानियों से मुक्ति मिलती है।
भारत में शनिदेव के बहुत से पीठ स्थापित हैं किंतु पूर्वकालीन केवल तीन ही चमत्कारिक पीठ हैं जिनकी अत्यधिक मान्यता है।
आइऐ आज हम आप को बताते हैं प्रसिद्ध तीन शनि शक्तिपीठ मंदिर। जहां पूजा करने से आपकी सभी समस्याओं का समाधान होगा।
singnapur sani m
1. शनि शिंगणापुर- शिंगणापुर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां घरों में किवाड़ नहीं होते और शनिदेव स्वयं अपने भक्तों के घरों की रक्षा करते हैं। अगर यहां आकर शनिदेव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है तो शनिदेव प्रसन्न होते हैं और सभी कष्टों से मुक्ति प्रदान करते हैं।
sani chara mandir 2
2. शनिश्चरा मंदिर- यहां स्थापित शनि पिण्ड हनुमान जी ने लंका से फेंका था जो यहां आकर स्थापित हो गया। यहां पर अद्भुत परंपरा के चलते शनि देव को तेल अर्पित करने के बाद उनसे गले मिलने की प्रथा है। दशर्नों के बाद अपने घर जाने से पहले भक्त अपने पहने हुए कपड़े, चप्पल, जूते आदि को मंदिर में ही छोड़ कर जाते हैं। भक्तों का मानना है कि उनके ऐसा करने से पाप और पापों से छुटकारा मिलता है।
sani 3
3. सिद्ध शनिदेव- इस स्थान पर जाकर ही लोग शनि के दंड से बच सकते हैं, किसी अन्य स्थान पर नहीं। पौराणिक मान्यता के अनुसार यहां शनिदेव के रूप में भगवान कृष्ण विद्यमान रहते हैं। जो इस वन की परिक्रमा करके शनिदेव की पूजा करता है उसे भगवान कृष्ण की कृपा प्राप्त होती है। इसके साथ ही उस पर से शनिदेव का प्रकोप भी हट जाता है।

No more articles