जानिए शनि और शुक्र आपकी राश‌ि पर डालेंगे कैसा प्रभाव

जानिए शनि और शुक्र आपकी राश‌ि  पर डालेंगे कैसा प्रभाव
आज जल्दबाजी में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें। इसके बारे में अच्छी तरह से सोच लें। इस समय शायद आप तनाव से गुजर रहे हैं। परेशान ना हों परिस्थितियां कुछ ऐसा मोड़ लेंगी कि आप खुद ही इस तनाव से बाहर आ जाएंगे। इन दिनों अर्थ जगत में भड़कीले विज्ञापनों वाले व्यावसायिक निवेश से बचने का प्रयास करें। परन्तु अगर आप इसके प्रत्येक पहलु को परख सकें और आपके अनुसार यह खरा साबित हो तो आप निवेश कर सकते हैं। आज इसमें लाभ होने की अधिक सम्भावनाएं हैं। आज आपके सम्मुख जो भी व्यवसाय के नये अवसर आयेंगे उससे आप उम्मीदें कर सकते हैं परन्तु आप उन्हीं पर आश्रृत होकर निश्चिंत ना हो जाएं बल्कि सोच समझ कर कदम उठाएं।
कन्या: आप कुछ जरूरी चीजों की खरीदारी पर पैसा खर्च करेंगे, चाहे वे जरूरत से महंगी ही क्यों न हों। खर्च करने के लिए आज का दिन ठीक है लेकिन बहुत बड़ी या मंहगी खरीदारी से फिर भी बचें। याद रखिये बेशक आप आर्थिक रूप से मजबूत स्थिति में हैं, पर अचानक आई कोई जरूरत या बड़ी खरीदारी में पैसा लगने से आपका सारा हिसाब-किताब गड़बड़ भी हो सकता है।

उन विद्यार्थियों के लिए शुभ है जिन्होंने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन दिया है। ये अच्छी सूचना आपको अपने शैक्षणिक उद्देश्यों को प्राप्त करने की प्रेरणा देगी। आप इस समय शायद विदेश जाने की सोच रहे हैं। इन सकारत्मक अवसरों का पूरा लाभ उठाएं।
यदि आप शेयर के क्षेत्र में हैं तो शुभ समाचार मिल सकता है। आपके निवेश सही स्थान पर हैं। आपको छोटा सा खतरा ले लेने में कोई हानि नजर नही आती। अपने चयन पर कोई प्रश्न ना उठाएं, परंतु उनकी पड़ताल अवश्य करें।
आज आप में काम करने की क्षमता कम रहेगी। आज आप खुद को किसी कार्य में व्यस्त रखें और हिम्मत बँधाएं। हो सके तो आप अपना ध्यान धार्मिक कार्यों में लगाएं। इससे आपका तनाव भी कम होगा और दूसरों की भावनाओं से भी जुड़े रहेंगे।

आगे पढ़िए-

1 2 3 4 5 6 7
No more articles