धनु एवं मीन राशि – धनु एवं मीन राशि का स्वामी गुरू होता है। गुरू की इन राशियों में शुक्र एवं चन्द्र की युति सौन्दर्य की दृष्टि से बहुत ही अच्छी मानी जाती है। इस राशि में इन दोनों ग्रहों की युति होने से व्यक्ति बहुत ही सुन्दर होता है। शुक्र चन्द्र की युति से शारीरिक बनावट आकर्षक होती है। गुरू के प्रभाव के कारण इनका रंग निखरा होता है।

चन्द्र शुक्र की युति और सौन्दर्य – चन्द्र एवं शुक्र की युति किसी भाव में होने पर आमतौर पर यह माना जाता है कि व्यक्ति सुन्दर एवं आकर्षक होगा। परंतु, ज्योतिषशास्त्र के अनुसार चन्द्र शुक्र की युति किस राशि में हो रही है यह सौन्दर्य में विचारणीय होता है।

1 2 3 4 5 6
No more articles