32 साल बाद शनि तथा शुक्र दो ग्रह कर रहे हैं राशि परिवर्तन, राशि परिवर्तन किस स्थिति में कैसा प्रभाव देगा इसके लिए ग्रहों का भाव और भावेश की दृष्टि से भी आंकलन करना होता है। दो ग्रह किन भावो के स्वामी होकर आपस में राशि परिवर्तन योग बना रहे हैं। मौनी अमावस्या पर शुक्रवार को 32 साल बाद शनि तथा शुक्र दो ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं। दोनों ही ग्रह बृहस्पति की राशि क्रमश: धनु तथा मीन में प्रवेश करेंगे।

यह स्थिति धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक तथा विभिन्न् राशि वाले जातकों के लिए विशेष मानी जा रही है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार माघ मास के कृष्ण पक्ष की मौनी अमावस्या शुक्रवार के दिन उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, वरयान योग तथा मकर राशि के चंद्रमा की साक्षी में आ रही है। धर्मशास्त्र में इस अमावस्या को शुभ माना जाता है।

1 2 3 4 5
No more articles